बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बदायूं रोड बिल्सी में प्राइमरी विंग की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का फ़ाइनल डे उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि किशन शर्मा, राजन मेंहदीरत्ता और विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव कुमार सिंह ने रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

शुरुआत 200 मीटर हर्डल रेस से हुई, जहां बच्चों ने शानदार गति और संतुलन दिखाकर तालियां बटोरीं। इसके बाद हुई रस्साकशी ने मैदान में जोरदार रोमांच भर दिया।

हर्डल रेस में हर्षित, शहजील, संध्या, संजय, केशव, मनीष, संगीता और मुस्कान विजेता रहे।

राजन मेंहदीरत्ता ने खेलों को बच्चों के समग्र विकास का माध्यम बताया। डायरेक्टर वी.पी. सिंह और एमडी राहुल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और अभिभावकों व स्टाफ का धन्यवाद जताया। प्रधानाचार्य व खेल शिक्षक दीपक शर्मा ने बच्चों के प्रदर्शन को सराहते हुए इसे आत्मविश्वास और सीख का दिन बताया।

कार्यक्रम में एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, राखी गुप्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here