होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: मोहम्मदगंज में खेलते-खेलते 7 वर्षीय बच्ची कुएं में गिरी, दर्दनाक मौत

बिल्सी: मोहम्मदगंज में खेलते-खेलते 7 वर्षीय बच्ची कुएं में गिरी, दर्दनाक मौत

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदगंज गांव में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 7 वर्षीय बच्ची नित्या की मौत हो गई।

गांव निवासी पन्नालाल की बेटी नित्या सुबह करीब 11 बजे अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पास ही बने कुएं में गिर गई। चीख-पुकार सुनते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर बच्ची को कुएं से बाहर निकाला और तुरंत बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिवार में मातम छा गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here