बिल्सी।शाहाबाद–कछला राज्य मार्ग पर स्थित बलदेव धाम खोँसारा में बुधवार को श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर दिनभर आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलती रही, जिनमें दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया।

तीन दिवसीय श्री हनुमान सर्व कष्ट निवारण यज्ञ में उमडी भक्तों की भीड़

जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार और समाज की मंगलकामना की। सुबह से लेकर देर शाम तक यज्ञ स्थल पर “जय बजरंगबली” के जयघोष गूंजते रहे।

पूरे दिन चले धार्मिक आयोजन

मुख्य कार्यक्रम बुधवार को भव्य रूप में सम्पन्न हुए—

  • सुबह 7:00 बजे – बालाजी महाराज का चोला व श्रृंगार
  • प्रातः 10:00 बजेसुंदरकांड पाठ
  • शाम 7:00 बजे56 भोग का भव्य आयोजन
  • रात 9:00 बजेसिद्ध रूद्राक्ष वितरण
  • रात 10:00 बजेइत्र व पुष्प वर्षा

शाम होते ही मंदिर परिसर में भव्य संकीर्तन आयोजित हुआ जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।

भजन सम्राट रामकुमार लक्खा व रुचि किनकर ने अपने सुंदर भजनों से कार्यक्रम समा बांध दिया बांधा दिया। संकिर्तन मंडप में रातभर भक्तिमय माहौल बना रहा।दोनों कलाकारों ने संगीतमय भेंटों से ऐसा भाव-विभोर वातावरण बनाया कि देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे।

महंत ललितेश्वरानंद महाराज का आशीर्वचन

बलदेव धाम के पीठाधीश्वर महंत ललितेश्वरानंद महाराज ने उपस्थित भक्तों को आशिर्वाद देते हुए कहा—“कलियुग में बालाजी महाराज की असीम कृपा से ही मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं। जो भी सच्चे मन से धाम आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।”उन्होंने भक्तों को प्रसाद और सिद्ध रुद्राक्ष उपहारस्वरूप भेंट किए।

पत्रकारों का किया गया विशेष सम्मान

इस पावन अवसर पर बाहर से आए पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में—

  • डॉ. नीरज अग्निहोत्री (प्रदेश सचिव, द जनरलिस्टस)
  • ललित मोहन वार्ष्णेय (जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार)
  • प्रशांत जैन (जिला सचिव)
    सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे। सभी को बालाजी महाराज का स्मृति चित्र भेंट किया गया।

हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

चंदौसी, बिसौली, बिल्सी, बदायूं, उझानी, इस्लामनगर, वजीरगंज सहित कई नगरों से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।आलू–पूरी और खीर का भंडारा देर रात तक चलता रहा।

जन्मोत्सव को सफल बनाने में बलदेव धाम समिति व बिल्सी नगर के अनेक सेवकों का विशेष योगदान रहा—रजनीश शर्मा, मृदुल शर्मा, सुमित, शुभम शर्मा, लव शर्मा, कुश शर्मा और अनेक श्रद्धालु पूरे समय सेवा में जुटे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here