

बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग चिल्ड्रन कार्निवल का आयोजन किया गया। सुबह की विशेष प्रार्थना सभा और शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ने बच्चों में उत्साह भर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अकैडमिक हेड सी.के. शर्मा ने रिबन काटकर किया। मेले की विशेषता यह रही कि कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों ने खुद फूड स्टॉल और गेम स्टॉल लगाए। छोले-चाट, भेलपुरी, पॉपकॉर्न, रसगुल्ले जैसे फूड आइटम्स और रिंग टॉस, लकी ड्रॉ, स्पिन द व्हील जैसे खेल बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे।
बच्चों ने बिक्री से लेकर सजावट और स्टॉल प्रबंधन तक सब कुछ खुद संभालते हुए टीमवर्क, नेतृत्व और जीवन कौशल सीखे।
विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह और प्राचार्य रविंद्र सिंह ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को नई दिशा देते हैं।
कार्यक्रम में सभी शिक्षक मौजूद रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। पूरे विद्यालय में दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा।


























