बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग महेंद्र जुनेजा की दुकान दशमेश वस्त्रालय, जोगीपुरा बदायूं में लगी, जिसमें कपड़े जलकर राख हो गए और लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।

सूचना पर तुरंत दमकल की गाड़ी, इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बचा लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here