होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र को मिला नया अधीक्षक, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने...

बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र को मिला नया अधीक्षक, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने संभाला बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्यभार,

सीएमओ बदायूं ने किया फेरबदल, डॉ. ए.के. वर्मा का तबादला, डॉ. अनिल गुप्ता ने ली बिल्सी में कमान,

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में शुक्रवार दोपहर चिकित्सा अधीक्षक के रूप में डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। वे इससे पूर्व सीएचसी उझानी में तैनात थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं द्वारा किए गए तबादलों के क्रम में बिल्सी के पूर्व अधीक्षक डॉ. ए.के. वर्मा को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं, उनके स्थान पर डॉ. गुप्ता को बिल्सी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. अनिल कुमार गुप्ता जनपद कासगंज के निवासी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने स्वदेश केसरी से बातचीत में कहा कि—

“बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता होगी। शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।”

कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ. गुप्ता ने ओपीडी, स्टोर, फार्मेसी, लेबर रूम और अन्य प्रमुख सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था, दवा वितरण और रोगियों की सुविधा से संबंधित निर्देश भी दिए।

स्थानीय कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने नए अधीक्षक का स्वागत करते हुए उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि टीम भावना से काम करते हुए बिल्सी केंद्र को जिले के श्रेष्ठ स्वास्थ्य केंद्रों में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here