बिल्सी। कछला–शाहाबाद हाईवे के निकट स्थित पदमांचल जैन मंदिर में जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक बड़े श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जिनेंद्र के मंगल जलाभिषेक और निर्वाण लड्डू समर्पण से हुई। भक्तों ने 24 तीर्थंकरों को अर्घ्य चढ़ाकर धर्मभाव से पूजा-अर्चना की।

श्री दिगंबर जैन महासमिति के मंडलाध्यक्ष ‘ट्री मैन’ प्रशांत जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी का संदेश “जियो और जीने दो” आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को दया और करुणा का भाव अपनाकर जीवन में धर्म और सदाचार का मार्ग चुनना चाहिए।

कार्यक्रम में ज्योति जैन, शालिनी जैन, मोना जैन, स्वीटी जैन, बबिता जैन, राखी जैन, मान्या जैन, अभिषेक जैन, काशवी जैन, प्रिंस जैन सहित जैन समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसी प्रकार मोहल्ला नंबर 2 स्थित जैन मंदिर में भी भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया, जहाँ ममता जैन व रेखा जैन के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here