बिल्सी नगर में गुरुवार की सुबह तड़के बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने किया, जिनके साथ एसडीओ और स्थानीय लाइन स्टाफ भी मौजूद रहा।

टीम ने नगर के कई मोहल्लों में अचानक छापेमारी कर बिजली चोरी और बकाया वसूली की जांच शुरू की। इस दौरान दो लोगों को चोरी से बिजली जलाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वहीं, 23 उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबे समय से बकाया होने के कारण उनके संयोजन (कनेक्शन) काटे गए

अचानक हुई इस छापेमारी से नगर में हड़कंप मच गया। कई उपभोक्ता अपने मीटर और कनेक्शन की जांच करवाने दौड़ पड़े। विजिलेंस टीम ने मौके पर ही लोगों को बिजली चोरी न करने और समय पर बिल जमा करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह अभियान जिले भर में चलाए जा रहे विशेष विजिलेंस ड्राइव का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राजस्व की हानि रोकना और बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here