
बिल्सी। राष्ट्रीय सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज 2 अक्टूबर गुरुवार को तहसील परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
भाजपा नेता एडवोकेट विवेक राठी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें महान देशभक्त बताया। उन्होंने कहा कि भारत के निर्माण में गांधी जी और शास्त्री जी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर ओमप्रकाश सागर, भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य महेश्वरी, बार एसोसिएशन के सचिव वागीश माहेश्वरी, सुरेंद्र सक्सेना, मनवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


























