होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी को मिली बड़ी सौगात: बरेली से आंवला, बिसौली, बिल्सी होकर मथुरा...

बिल्सी को मिली बड़ी सौगात: बरेली से आंवला, बिसौली, बिल्सी होकर मथुरा तक नई रोडवेज बस सेवा शुरू,क्षेत्र में खुशी की लहर

बिल्सी। क्षेत्र की जनता के लिए दीपावली से पूर्व एक बड़ी खुशखबरी मिली है — अब बिल्सी से सीधे मथुरा तक रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। यह नई बस सेवा बरेली डिपो द्वारा शुरू की गई है, जो आंवला, बिसौली, बिल्सी होकर मथुरा तक जाएगी। बुधवार से शुरू हुई इस सेवा ने क्षेत्र के यात्रियों, खासकर मथुरा और वृंदावन जाने वालों में खुशी की लहर है।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, बस बरेली बस स्टेशन से दोपहर 2:00 बजे चलेगी, शाम 5:30 बजे बिल्सी पहुंचेगी और कासगंज होते हुए रात 10:00 बजे मथुरा पहुंचेगी। इस बस के संचालन से जहां बिल्सी की जनता को सीधे बरेली से जोड़ने की सुविधा मिली है, वहीं धार्मिक नगरी मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं को भी अब सीधा परिवहन साधन उपलब्ध हो गया है।

हालांकि, क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने बस के टाइमिंग को असुविधाजनक बताते हुए इसे प्रातः 7:00 बजे बरेली से चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसा होने पर यह बस न केवल अधिक यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी बल्कि बरेली मंडल, कासगंज, और ब्रज क्षेत्र के बीच यातायात को नया आयाम भी देगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नई बस सेवा लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता थी और इसके शुरू होने से बिल्सी-बिसौली क्षेत्र की कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here