बिल्सी।मुख्य अभियंता बरेली क्षेत्र के निर्देशानुसार आज सोमवार 27 अक्टूबर को विद्युत वितरण मंडल बदायूं के बिल्सी खंड के अंतर्गत उपखंड कार्यालय पर बिल सुधार मेगा कैंप आयोजित किया गया।
कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और अपने बिजली बिल, खराब मीटर, लोड घटाने एवं मोबाइल नंबर अपडेट जैसी शिकायतें दर्ज कराईं।
इस दौरान कुल 44 शिकायतें पंजीकृत की गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही किया गया।
बिल से संबंधित 24 शिकायतों में से 19 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।
खराब मीटर से जुड़ी 6 शिकायतें मिलीं, जिनका समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
9 मीटर नंबर अपडेट करने, 1 लोड घटाने और 1 मोबाइल नंबर अपडेट करने से जुड़ी शिकायतों का भी तत्काल समाधान किया गया।
वहीं चेक मीटर से संबंधित 1 शिकायत को सहायक अभियंता (मीटर) बिल्सी को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया है, जिसका निराकरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।
कैंप के दौरान 114 उपभोक्ताओं से कुल 7.55 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई।साथ ही बकाया बिल जमा न करने पर 29 उपभोक्ताओं के संयोजन (कनेक्शन) काटे गए।
इस दौरान उपखंड अधिकारी जयप्रकाश, अवर अभियंता गजेंद्र पाल, तथा बिलिंग बाबू अभिषेक मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के बिल सुधार एवं समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण शीघ्रता से किया जा सके।


























