गौमाता की आरती कर मांगी समाज के सुख-समृद्धि की कामना, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बिल्सी। आज गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बार्ष्णेय महिला उत्थान समिति बिल्सी की ओर से नगर की अस्थाई गौशाला (चंद्रशेखर आजाद मार्केट के पीछे) में गौपूजन किया गया।
समिति की पदाधिकारिणियां और सदस्याएँ सुबह से ही गौशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने गाय माता को हरा चारा, गुड़, आटा, लड्डू एवं पूजन सामग्री अर्पित की। इसके पश्चात सभी महिलाओं ने एक साथ गायों की आरती कर गौमाता के चरणों में पुष्प अर्पित किए और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्षा प्रियंका वार्ष्णेय ने कहा कि-गाय के शरीर में सभी देवी-देवताओं का निवास है। तीर्थ, नदियाँ और पवित्र स्थान भी गौमाता के अंगों में विराजमान हैं। जो व्यक्ति निष्ठा और भावपूर्वक गौसेवा करता है, उसे अनंत फल प्राप्त होता है। गौसेवा ही सच्ची पुण्य साधना है।”उन्होंने कहा कि बार्ष्णेय महिला उत्थान समिति का उद्देश्य केवल महिला सशक्तिकरण ही नहीं, बल्कि धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण को भी आगे बढ़ाना है।इस दौरान महिलाओं ने गौमाता को साज-सज्जा की वस्तुएँ पहनाईं, और सामूहिक रूप से गौमाता की जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम में समिति की महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here