होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कर्मियों ने मशीनों का पूजन और हवन-पूजन...

बिल्सी विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कर्मियों ने मशीनों का पूजन और हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा के साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती,

बिल्सी। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर बुद्धवार को विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी जयप्रकाश एवं अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह ने उपकेंद्र परिसर में मौजूद समस्त स्टाफ के साथ मशीनों का पूजन कर हवन-अर्चना की।

पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं समर्पित कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर विद्युत कर्मी महिपाल सिंह, रत्नेश कुमार, सुबोध कुमार, सोनू कश्यप, मंगलीराम, गिरीश कुमार, कुंबरपाल, पप्पू सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मियों ने इसे प्रेरणा का अवसर बताते हुए सामूहिक उत्साह के साथ सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here