बिल्सी। श्री रामकृष्ण समिति के तत्वावधान में चल रही रामकथा की अमृत वर्षा के तीसरे दिन महान संत अयोध्या दास रामायण जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने धनुष यज्ञ का ऐसा मार्मिक चित्रण किया कि उपस्थित श्रोता भावविभोर हो उठे।

माहेश्वरी धर्मशाला में हो रही कथा में गुरुवार को बिल्सी विधायक हरीश शाक्य भी अपने समर्थकों के साथ कथा श्रवण करने पहुंचे। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया।

अपने संबोधन में विधायक श्री शाक्य ने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और शिक्षाप्रद वचनों को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सदैव जनता के सेवक बनकर क्षेत्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रामकथा में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संत अयोध्या दास जी की वाणी से सराबोर होकर धर्ममय वातावरण का अनुभव किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here