बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार, 1 सितम्बर 2025 को 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन स्टार चैरिटेबल ब्लड सेंटर, बरेली के सहयोग से हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, विधायक हरीश शाक्य, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने फीता और केक काटकर किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो अनगिनत जीवन बचाने का सबसे बड़ा मानवीय उपहार है।

शिविर में क्राइम इंस्पेक्टर वी.के. मौर्या, सिटी इंचार्ज राममेहर सिंह, विद्यालय के शिक्षक–शिक्षिकाएं, अभिभावक, स्टाफ सदस्य और नगर के समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र और डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा, “रक्तदान से राष्ट्रीय एकात्मता और मानवता की भावना मजबूत होती है।”
डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने इसे युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देने वाला आयोजन बताया।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा, “आपका छोटा सा प्रयास अनमोल जीवन बचा सकता है। बाबा इंटरनेशनल स्कूल भविष्य में भी ऐसे शिविर का आयोजित करता रहेगा।”

रक्तदान शिविर की सफलता में डॉ. मीती गुप्ता (पैथोलॉजिस्ट एवं डायरेक्टर), डॉ. सुमित वैश्य, सलीम बेग, उत्पल, आमिर (लैब टेक्नीशियन) और विन्टू श्रीवास्तव (लैब इंचार्ज) का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here