बरेली। नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर अष्टमी के दिन विशेष नवदुर्गा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने देवी के नौ स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत कर साक्षात देवी का आभास कराया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह सहित आचार्य परिवार के सभी सदस्यों ने रोली, चुनरी, नारियल, फल एवं दक्षिणा अर्पित कर देवी स्वरूपों का पूजन किया। प्रधानाचार्य ने कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “कन्या ही समृद्धि का आधार हैं, उनका संरक्षण और पोषण हम सभी का कर्तव्य है।”

कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा की आरती कर चरण वंदना की गई और सभी कन्याओं को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here