
बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो टूर्नामेंट चैम्पियनशिप – Ist बरेली प्रो लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। गोल्डन गार्डन बैंक्वेट हॉल, नकटिया (बरेली) में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 6 ने स्वर्ण पदक, 9 ने रजत पदक और 5 ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह क्षण पूरे विद्यालय के लिए गर्व का है और भविष्य में ये बच्चे देश का नाम रोशन करेंगे। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन और मेहनत का परिणाम है, जो विद्यालय और अभिभावकों दोनों के लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रत्यक्ष धींगड़ा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह थापा और सचिव हरीश पाल ने सभी विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रशासक अमित माहेश्वरी, ताइक्वांडो कोच प्रज्ञा मिश्रा व पी.टी.आई. विकास कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी मौजूद रहे।


























