नगर के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को ‘शिक्षक दिवस’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविताओं और नाटिकाओं की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों का संस्कार है। प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन निर्माण की सबसे मजबूत नींव होते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा व रीता शर्मा तथा शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। पूरा विद्यालय शिक्षक दिवस के उल्लास में सराबोर नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here