बदायूं/कछला। थाना उझानी क्षेत्र की कछला गंगा घाट पुलिस चौकी के दो सिपाहियों ने इंसानियत और पशु-प्रेम की अनोखी मिसाल पेश की है। गंभीर रूप से घायल एक गाय को उन्होंने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर उपचार कराया और जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ न हो जाए, तब तक चौकी पर ही उसके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है।

मर्म पट्टी के दौरान दोनों पुलिसकर्मी स्वयं सहयोग करते नजर आए। यह दृश्य चौकी के वीडियो में साफ देखा जा सकता है। इस कार्य से साफ झलकता है कि खाकी वर्दी के भीतर आज भी मानवता और पशु-प्रेम जीवित है।

पशु-प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने भी इस गाय की सेवा करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों की सराहना की और उन्हें दिल से सेल्यूट किया। उन्होंने इस मानवीय कार्य का वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया संस्थानों तक पहुँचाया।

जहां कुछ पुलिस अधिकारी अक्सर यह कहते दिखते हैं कि वे “पशुओं की सेवा नहीं बल्कि मनुष्यों की सेवा के लिए पुलिस में आए हैं,” वहीं कछला चौकी के इन सिपाहियों ने साबित कर दिया कि इंसानियत और करुणा पद और ताकत से बड़ी होती है।

स्वदेश केसरी न्यूज़ भी इन पुलिसकर्मियों को उनकी इंसानियत और पशु-प्रेम के लिए दिल से सलाम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here