

बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025’ के तहत ‘स्वच्छता उत्सव’ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को निर्मल बनाए रखने की शपथ ली।
विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह और एमडी राहुल कुमार सिंह ने गंगा को प्राकृतिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण को प्रत्येक भारतीय का दायित्व बताया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को नदियों के महत्व और उनके संरक्षण के उपाय समझाए।
कार्यक्रम में रिदा खान, रफत खान, एहमद खान, अबीर खान सहित शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


























