बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी (बदायूं) में शनिवार 20 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मिशन शक्ति फेस 5“सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” का सजीव प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उद्घाटित किया गया, जिसे महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में महिला सुरक्षा और जनसहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 101 अग्निशमन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा और 102 गर्भवती महिला एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन नारी शक्ति और समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं। मुख्यमंत्री जी ने इसे “जननी से जनशक्ति” बनाने का संकल्प बताया।

बिल्सी महाविद्यालय में आयोजित इस प्रसारण के दौरान प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह, नोडल अधिकारी श्री सहाबुद्दीन अली खान, श्री अब्दुल रईस खान, श्री सुभाष बाबू, श्री सूरज और श्री प्रदीप सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को आत्मसात किया और इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में पूनम, सोनम, विराम, शिवानी, रंजीत कुमार, मोहित, ज्योति, सौम्या शर्मा, राधिका, नंदिनी, गौरव कुमार, खुशबू शर्मा, बृजेश, जय सियाराम, अंजलि, संदीप चौहान, सलोनी शर्मा, संध्या शर्मा सहित अनेक युवा मौजूद रहे।इस आयोजन से महाविद्यालय परिसर में नारी सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश और अधिक गहरा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here