बदायूं। पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में नवमीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी समागम को समर्पित एक विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई परमजीत सिंह एवं प्रभजोत सिंह ने मधुर कीर्तन गायन से संगत को निहाल किया। इसके उपरांत अमृतसर साहिब से विशेष रूप से पधारे भाई हरविंदर पाल सिंह ‘लिटिल वीर’ (बीबी कौला भलाई केंद्र, अमृतसर) ने कीर्तन और कथा के माध्यम से संगत को आत्मिक आनंद प्रदान किया।

भाई हरविंदर पाल सिंह ने पंजाब में हाल ही आई बाढ़ से हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए संगत के साथ मिलकर अरदास की कि प्रभावित परिवारों को परमपिता परमात्मा हिम्मत और शक्ति प्रदान करें।

कार्यक्रम के समापन पर श्री रामलाल प्रदीप जुनेजा जी की ओर से गुरु का लंगर तैयार कराया गया, जिसे संगत ने प्रेमपूर्वक छका। गुरुद्वारा सभा कमेटी ने आए हुए रागी जत्थों को सरोपा डालकर सम्मानित किया तथा श्री प्रदीप जुनेजा जी को भी सिरोपा भेंट किया गया।

अंत में गुरुद्वारा साहिब के महासचिव ने सभी आए हुए श्रद्धालुओं और संगत का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here