होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में रामलीला महोत्सव का आगाज़, सहयोगियों को पटका पहनाकर और राम...

बिल्सी में रामलीला महोत्सव का आगाज़, सहयोगियों को पटका पहनाकर और राम दरबार चित्र देकर सम्मानित करेगी कमेटी

रामलीला महोत्सव क़े सुभारम्भ क़े साथ ही –रामभक्ति से सराबोर हुआ नगर,

बिल्सी। गौशाला रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन का मंचन मंगलवार रात भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्याम सेवा मंडल समिति के सदस्यों द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

शाम 9 बजे मंचन से पूर्व सेवा मंडल के गुरुजी विकास वाष्र्णेय उर्फ बब्बू भैया समेत सभी सदस्यों को रामलीला कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें पटका पहनाकर तथा भगवान श्रीराम दरबार का चित्र भेंट कर आदर व्यक्त किया गया। इस सम्मान समारोह के दौरान रामभक्तों ने जयकारों से पूरा पंडाल गूंजा दिया।

इसी क्रम में रामलीला मैदान में बने नगर पालिका परिषद के कैंप कार्यालय का उद्घाटन भी धूमधाम से किया गया। पालिका अध्यक्ष ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी, पालिका कर्मी, भाजपा कार्यकर्ता और रामलीला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष अजीत गुर्जर ने बताया कि इस महोत्सव को भव्य रूप देने में नगर के संभ्रांत लोग निरंतर कमेटी का सहयोग कर रहे हैं। कमेटी ने निर्णय लिया है कि आगामी मंचनों से पूर्व विशेष सहयोगियों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

रामलीला मैदान पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने नगर के वातावरण को पूरी तरह राममय बना दिया है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला का साक्षात्कार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here