बिल्सी: नगर में अरिहन्त वृक्षारोपण समिति ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस पौधारोपण कर मनाया। संस्थापक प्रशान्त जैन ने पौधारोपण करते हुए ओज़ोन परत को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाव की ढाल बताया। संरक्षक कवि विष्णु असावा व उपाध्यक्ष डॉ. नीरज अग्निहोत्री ने ओज़ोन परत के क्षरण को मानवजनित प्रदूषण से जोड़ते हुए इसके संरक्षण के लिए जागरूकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विवान यदुवंशी सहित समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here