होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: जैन मिलन की बैठक:जैन मिलन बिल्सी को मिला नया अध्यक्ष- सर्वसम्मति...

बिल्सी: जैन मिलन की बैठक:जैन मिलन बिल्सी को मिला नया अध्यक्ष- सर्वसम्मति से चुने गए अतुल कुमार जैन अध्यक्ष,

बिल्सी। जैन मिलन बिल्सी की बैठक रविवार को मंत्री वीर नीरेश जैन के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष संतोष कुमार जैन ने व्यक्तिगत कारणों और समयाभाव के चलते अध्यक्ष पद छोड़ने का निर्णय लिया। इसके बाद सर्वसम्मति से अतुल कुमार जैन (सतेती) को जैन मिलन बिल्सी का नया अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और नए सदस्यों को जोड़ने पर चर्चा हुई। नए अध्यक्ष को पदभार ग्रहण करने पर सभी ने बधाई व शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर अतुल कुमार जैन, नीरेश जैन, टीटू जैन, आशीष जैन, अंकुश जैन, पीयूष जैन, अजीत जैन सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here