एजेंसी मे जॉब दिलाने के नाम पर क्या पहले भी ऐसे हुए हैं कांड?प्रशासन को इस एंगल से भी करनी चाहिए जाँच,
बदायूं: जिले की जानी-मानी हीरो एजेंसी पर जॉब दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ कथित तौर पर शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि एजेंसी से जुड़े लोग नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे फँसा कर उसका यौन उत्पीड़न कर ब्लैकमेल करने लगे।
मामला 2 मार्च 2025 का है। पीड़िता अपने बच्चे के साथ हीरो एजेंसी पहुँची थी। वहाँ मौजूद मैनेजर कपिल माहेश्वरी ने कहा कि बच्चे के साथ जॉब नहीं लग सकती। उसने महिला को मालिक से मिलवाने के बहाने बरेली शादी समारोह में ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि वहाँ कपिल, हासिम और गोपाल ने मिलकर उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया और मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल कर वैश्या व्यवसाय में धकेलने का दबाव बनाया जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि—क्या इस एजेंसी पर इन लोगों ने पहले भी इसी तरह लड़कियों को फँसाकर शोषण किया है? यह जाँच क़े बाद ही साफ़ हो सकेगा,यह भी आशंका जताई जा रही है कि एक मामला उजागर होने के बाद और भी पीड़िताएं सामने आ सकती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस पूरे प्रकरण की गहराई से जाँच करनी चाहिए। यदि जाँच निष्पक्ष और सख्ती से की गई, तो इन लोगों से जुड़े और भी राज़ सामने आ सकते हैं।


























