बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर 6 स्थित साईं मंदिर पर नवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था और भक्ति का विशेष रंग देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में देवी मां की कृपा प्राप्ति हेतु विशेष हवन पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

हवन के दौरान मंत्रोच्चारण और आहुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने देवी मां के चरणों में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

समिति के मीडिया प्रभारी अंकित पाठक ने बताया कि भक्तों का विश्वास है कि यहां दर्शन मात्र से उनकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति के युवा सदस्य इस आयोजन में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे रहे।इस अवसर पर नगर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और हवन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here