बिल्सी के मोहल्ला नंबर 5 स्थित बूथ संख्या 92 पर बूथ अध्यक्ष मधुप राठी के आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत माता का सच्चा सपूत और महान देशभक्त बताया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी ने गरीबों के उत्थान के लिए जो सपने देखे थे, उन्हें आज मोदी सरकार साकार कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट विवेक राठी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का “एकात्म मानववाद” का दर्शन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला है। हमें उनके विचारों को जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट विवेक राठी, ओमप्रकाश सागर, राकेश माहेश्वरी, अमित शर्मा, गगन राठी, जितेंद्र वार्ष्णेय, प्रफुल्ल मालपाणी, अजय प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here