होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में पुलिस ने किया बल्बा ड्रिल का पूर्वभ्यास निकाला रूट मार्च,...

बिल्सी में पुलिस ने किया बल्बा ड्रिल का पूर्वभ्यास निकाला रूट मार्च, संवेदनशील नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे त्योहारों पर शांति एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम,

बिल्सी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (UT) एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र प्रभार गौरव उपाध्याय के नेतृत्व में आज पुलिस बल ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बलवा ड्रिल का पूर्व अभ्यास किया और नगर में रूट मार्च निकाला।

दोपहर लगभग 12 बजे कोतवाली से शुरू हुआ रूट मार्च सायरन बजाती पुलिस गाड़ियों के साथ मुख्य बाज़ार से होते हुए संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्रों गांव बैहंटा गोसाई एवं खैरी तक गया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।

रूट मार्च में इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम बीके मौर्य, सिटी इंचार्ज राम मेहर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस उपाधीक्षक (UT) एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र प्रभार गौरव उपाध्याय ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से न सिर्फ पुलिस बल अलर्ट रहता है, बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा का भरोसा और शांति का संदेश जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here