बिल्सी। बिल्सी तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वदेश केसरी न्यूज़ के तहसील प्रभारी ललित मोहन वार्ष्णेय को पत्रकारिता जगत में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन दिल्ली ने उन्हें बदायूं जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संगठन के प्रदेश सचिव डॉ. नीरज अग्निहोत्री की संस्तुति पर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव ने श्री वार्ष्णेय को यह पदभार सौंपते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन के उद्देश्यों और लक्ष्यों को पूर्ण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ललित मोहन वार्ष्णेय ने कहा कि वह जल्द ही नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे, ताकि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और मीडिया की सशक्त भूमिका को और मजबूती दी जा सके।

श्री वार्ष्णेय पिछले 40 वर्षों से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और अपनी विशिष्ट लेखनी से उन्होंने पत्रकारिता जगत में अलग पहचान बनाई है। उनके जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र के पत्रकारों, संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here