


बिल्सी (बदायूं)। चंदौसी के प्रतिष्ठित रोटरी सुंदरलाल आई हॉस्पिटल की बिल्सी शाखा का भव्य शुभारंभ रविवार दोपहर को नगर में किया गया। तहसील रोड स्थित सिटी कॉम्प्लेक्स परिसर में स्थापित इस नवीन विजन सेंटर परीक्षण केंद्र का उद्घाटन बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर किया।
हर बुधवार होगा निशुल्क परीक्षण
संस्था के सचिव रोटेरियन संतोष कुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेंटर पर आधुनिक एवं नवीनतम मशीनों द्वारा आंखों की जांच की जाएगी।रजिस्ट्रेशन शुल्क न्यूनतम रखा गया है, और हर बुधवार को निशुल्क परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि रोटरी सुंदरलाल आई हॉस्पिटल द्वारा सेवा विस्तार करते हुए बिल्सी और इस्लामनगर में शाखाएं शुरू कर दी गई हैं, वहीं बहजोई और बिसौली में भी जल्द शाखाएं खोली जाएंगी।
कार्यक्रम में जुटे गणमान्य लोग
इस अवसर पर चंदौसी से आए संस्था पदाधिकारी रोटेरियन दिनेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय रस्तोगी, एस.के. अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अभिषेक बंसल, प्रशासक गौरव कुमार, ऑप्टोमेट्रिक सुमित यादव एवं नवीन जायसवाल उपस्थित रहे।इन सभी ने मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
स्थानीय गणमान्य भी रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में नगर के कई सम्मानित लोग शामिल हुए, जिनमें पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, अवधेश लड्ढा महेश्वरी, संजय शर्मा, चंद्रसेन महेश्वरी, सुभाष वाहेती, दीपक बाबा, वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय, जयप्रकाश लड्ढा, यतेंद्र महेश्वरी, अभिषेक वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, तेज प्रताप सिंह, सभासद अजीत गुर्जर, उमेश बाबू, राजीव महेश्वरी, राजीव सागर, विकास सागर सहित अनेक पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बिल्सी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा विस्तार बताया।


























