बिल्सी (बदायूं)। नगर के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन ब्रह्देव महाराज स्थान पर आज शनिवार को सांस्कृतिक और धार्मिक भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां एक भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया।

इस भक्ति आयोजन की शुरुआत अपराह्न 11 बजे हुई, जिसमें नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी नवरत्न वार्ष्णेय एवं उनके परिजनों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम में मुकेश शर्मा एंड पार्टी द्वारा संगीतमय शैली में सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया। भक्ति रस से सराबोर इस प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सुंदरकांड के उपरांत हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और हनुमान जी की संगीतमय आरती भी गाई गई, जिससे पूरा वातावरण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

भंडारे में उमडी भारी भीड़

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों की सेवा में आयोजन समिति ने पूरी तत्परता से व्यवस्थाएं संभालीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here