
बदायूं। शहर के रोडवेज मोड़ पर राजकीय इंटर कॉलेज के सामने पटेल मार्केट में शुक्रवार को ‘घर की रसोई – होम बेस्ड किचन’ रेस्टोरेंट का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर मीरा जी की चौकी निवासी यशो मोहन शर्मा ने रेस्टोरेंट का उद्घाटन पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा के कर-कमलों से फीता कटवाकर कराया।
‘घर की रसोई’ की खासियत
‘घर की रसोई’ एक होम बेस्ड किचन है जो “घर जैसा खाना, घर-घर है पहुँचाना” की थीम पर काम करता है। यहां से 15 किलोमीटर के दायरे में नि:शुल्क डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। रेस्टोरेंट में सुबह से लेकर रात तक स्वादिष्ट, शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
रेस्टोरेंट के स्वामी यशो मोहन शर्मा ने बताया उनके यहाँ सुबह नाश्ता (8:00 से 10:00 बजे तक) जिसमें आलू पराठा, पनीर पराठा, प्याज पराठा, सैंडविच, पोहा, उपमा, ब्रेड उतपम आदि।वहीं लंच में कढ़ी चावल, राजमा चावल, सादा थाली, स्पेशल थाली मिलेगी साथ ही
विभिन्न आयोजनों पर थाली बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।यहाँ अल्पाहार के रूप मे चाय, कॉफी और हल्के स्नैक्स भी उपलब्ध हैं एवं बर्थडे पार्टी, किट्टी पार्टी, एनिवर्सरी या अन्य गैदरिंग पार्टी के लिए भी खाने की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।
शहरवासियों के लिए यह रेस्टोरेंट एक नई सौगात है, जहां उन्हें घर का स्वाद, स्वास्थ्य और सेवा – सब कुछ एक जगह मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर यशो मोहन शर्मा को शुभकामनाएं दीं।


























