
बिल्सी। स्वतंत्रता दिवस 2025 पर बिल्सी पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बिल्सी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों के लिए प्रशंसा चिन्ह रजत से सम्मानित किया।
आज गुरुवार को एसएसपी बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने अपने कार्यालय पर प्रभारी निरीक्षक को यह प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करते समय एसएसपी कार्यालय में गर्व और उत्साह का माहौल रहा।
एसएसपी ने कहा – “जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने में ऐसे अधिकारियों की मेहनत अहम है। यह सम्मान पूरे पुलिस बल के मनोबल को और ऊंचा करेगा।”
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है और आगे भी वह अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।


























