बिल्सी। नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए गुरुवार को जगदंबा हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक के छोटे भाई शारदेन्दु पाठक ‘बब्लू’ ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए अतिथियों ने कहा कि बिल्सी नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इससे आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय पर इलाज संभव होगा।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बिल्सी की अध्यक्ष श्रीमती ज्ञान देवी सागर, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, पूर्व नगर अध्यक्ष गगन राठी, मंडल अध्यक्ष ललतेश ठाकुर, हरिओम पाराशरी, कंचन ओझा, आदित्य माहेश्वरी, शैलेन्द्र शर्मा, बरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय,अर्जुन सिंह चौहान, हरिओम राठौर प्रमोद गोस्वामी तेज प्रताप सिंह सभासद धर्मवीर देवेंद्र आर्य सुदीप चौहान प्रमोद चौहान राहुल सोलंकी भानु प्रताप सिंह विवेक चौहान मनोज शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे अस्पताल के संचालक अनिल राठौड़ हरपाल सिंह राठौड़ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here