होम राज्य उत्तर प्रदेश चंदौसी रोटरी क्लब अमन ने लगाया निशुल्क न्यूरो स्वास्थ्य जानकारी शिविर,

चंदौसी रोटरी क्लब अमन ने लगाया निशुल्क न्यूरो स्वास्थ्य जानकारी शिविर,

चंदौसी। रोटरी क्लब अमन द्वारा नगर के प्रतिष्ठित पार्थ हॉस्पिटल सभागार में निशुल्क न्यूरो स्वास्थ्य जानकारी शिविर का आयोजन किया गया।अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. वीरेश सिंह ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। शिविर में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल से आए न्यूरो स्पाइन सर्जन डॉ. मनीष भारद्वाज ने मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी टिप्स देकर सचेत किया।

शिविर में चंदौसी और आसपास के मरीजों के अलावा अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा। इस अवसर पर डॉ. एस.के. झा, दीपेश गुप्ता, राहुल अग्रवाल, सतीश बाबू और हरिओम बाबू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here