बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर बीआर कोल्ड स्टोर के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे ने एक परिवार को झकझोर दिया।

गांव पहाड़पुर निवासी अंकुल सिंह (26) पुत्र अरविंद सिंह अपनी मां बबली और बेटी दिव्या के साथ बिल्सी से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही वैगनआर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में अंकुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अंकुल को मृत घोषित कर दिया।

अंकुल अपने पिता का इकलौता बेटा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here