बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर दो स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में 31 अगस्त 2025, रविवार को राधा रानी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम व भक्तिमय माहौल में मनाया जाएगा। मंदिर प्रवक्ता सुभाष चंद्र बाहेती ने बताया कि इस अवसर पर दिव्य छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा तथा रसमई भजन संध्या का आयोजन होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:00 बजे भजन संध्या से होगा, जिसमें भजन मंडलियां राधा-कृष्ण की लीलाओं का गुणगान करेंगी। रात्रि 10:00 बजे महाआरती एवं प्रसादी वितरण होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

जन्मोत्सव से पूर्व राधा अष्टमी महोत्सव के तहत श्री गिरिराज जी सेवा समिति द्वारा भव्य यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शाम 7:00 बजे थाना मोड़ से प्रारंभ होकर मोहल्ला नंबर दो स्थित बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों व झांकियों से नगर का वातावरण आध्यात्मिक हो उठेगा।

समिति के सदस्यों ने नगरवासियों एवं आस-पास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से इस भव्य आयोजन में भारी संख्या में शामिल होकर राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here