बिल्सी। कछला-शाहाबाद हाईवे स्थित ग्राम गुधनी खोंसारा में लगने वाले प्राचीन बलदाऊ जी महाराज मेले का भव्य उद्घाटन कल शुक्रवार दोपहर 2 बजे केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा करेंगे। मेला प्रबंधक रामज़ीमल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।
यह मेला देव छठ मेला के नाम से भी प्रसिद्ध है। छठ के अवसर पर क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान बलदाऊ जी महाराज के दर्शन करेंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे।

























