होम राज्य उत्तर प्रदेश सड़क पर सूख रही मक्का बनी काल, बाइक फिसलने से विवाहिता की...

सड़क पर सूख रही मक्का बनी काल, बाइक फिसलने से विवाहिता की मौत; प्रशासन की लापरवाही से बढ़ रहीं हादसों की घटनाएं

बिल्सी। शहर व आसपास के क्षेत्रों में लापरवाही की हदें पार होती जा रही हैं। कहीं लोग सड़कों पर मक्का सुखा रहे हैं, तो कहीं बजरी-बदरपुर डालकर छोड़ दी जाती है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभागों की आंखें अब तक नहीं खुली हैं। ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे में एक विवाहिता की जान चली गई। यह हादसा उझानी बिल्सी मार्ग पर सिरासोल गांव के पास हुआ, जहां सड़क पर सूख रही मक्का पर बाइक फिसल गई।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला नंबर 5 निवासी पत्रकार जयप्रकाश ओझा की 25 वर्षीय विवाहित भतीजी नेहा अपने पति सुमित कुमार (निवासी धीरपुर बलिया, कोतवाली दातागंज) और परिजनों के साथ बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए उझानी के खाटू श्याम मंदिर गई थीं। दर्शन और भोजन के बाद सभी बाइक से रात करीब 8 बजे लौट रहे थे। रास्ते में सिरासोल गांव के पास सड़क पर फैली मक्का के कारण बाइक फिसल गई और पीछे बैठी नेहा सड़क पर गिर गई।

गंभीर चोट लगने के कारण अधिक रक्तस्राव हुआ और नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और रात में ही शव को नेहा की ससुराल ले जाया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं, लेकिन प्रशासन चुप बैठा है। न पुलिस सक्रिय है, न राजस्व विभाग। कोई कार्रवाई नहीं होती, जब तक जान न चली जाए। लोगों ने चेताया कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह लापरवाही और अधिक जानें ले सकती है।

इस दुखद घटना पर स्वदेश केसरी न्यूज़ परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में स्वदेश केसरी न्यूज़ के
एडिटर इन चीफ प्रदीप कुमार शर्मा, तहसील प्रभारी ललित मोहन वार्ष्णेय, पत्रकार अतुल वार्ष्णेय, रविंद्र रवि, संजीव राणा, प्रशांत जैन, देव ठाकुर, विवेक चौहान, नईम आज़ाद, गोपाल पाराशर, अंकित वार्ष्णेय, डॉ. ध्रुव माहेश्वरी, दिनेश ओझा, ऋषव माहेश्वरी, सूरज सिंह, समाजसेवी डॉ. उमेंद्र गुप्ता, विवेक राठी, तपन वार्ष्णेय, रामप्रकाश वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय आदि।

प्रशासन को चाहिए कि इन हादसों को नजरअंदाज करने के बजाय कड़ी कार्रवाई करे, ताकि और किसी परिवार को ऐसा दुख न सहना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here