बदायूं। भारत विकास परिषद की गौरीशंकर शाखा द्वारा रविवार 20 जुलाई को जनपदवासियों के लिए एक भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला पंचायत सभागार में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें महिलाओं और युवतियों के लिए विविध सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम रखे गए हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला संयोजक आयुष भारद्वाज ने बताया कि तीज महोत्सव के अवसर पर नृत्य, गायन, वादन, समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागी भाग लेंगे।
महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों की महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
तीज महोत्सव के माध्यम से शहर में लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भारत विकास परिषद की पूरी टीम तैयारी में जुटी हुई है।
👉 स्थान: जिला पंचायत सभागार, बदायूं
👉 समय: दोपहर 3:00 बजे से
👉 तिथि: रविवार, 20 जुलाई 2025


























