बदायूं। भारत विकास परिषद की गौरीशंकर शाखा बदायूं एवं श्री मंगला माता शाखा वजीरगंज की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पुरुष अस्पताल परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “रक्तदान – जीवनदान” के संकल्प को साकार किया।

इस दौरान परिषद के प्रांतीय सेवा संयोजक अजय सक्सेना ने कहा कि —

रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं। यह न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। समाज के हर जागरूक नागरिक को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”

शाखा अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके, इसी उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा —

एक रक्तदान, कई जिंदगियां बचा सकता है।

जिला संयोजक एवं शिविर प्रभारी आयुष भारद्वाज ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि —

भारत विकास परिषद एक अराजनीतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक सेवा संस्था है, जो 1963 से समाज के हर क्षेत्र—संस्कृति, शिक्षा, आध्यात्म, सेवा, राष्ट्रप्रेम आदि में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था का ध्येय वाक्य है – ‘स्वस्थ, समर्थ एवं सुसंस्कृत भारत’।”

शाखा कोषाध्यक्ष आर. के. उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि बदायूं में ऐसे शिविरों की संख्या और बढ़ाई जानी चाहिए।

शिविर में जिन्होंने किया रक्तदान —

राजकुमारी, अभिषेक शर्मा, विजय कौशिक, आयुष भारद्वाज, दीपेंद्र गुप्ता, गोपाल शर्मा, हरिकृष्ण वर्मा,
वजीरगंज शाखा से — पंकज कुमार, विजय कुमार, पुष्कर वार्ष्णेय, बालकृष्ण वर्मा सहित अनेक समाजसेवियों ने रक्तदान किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here