होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी से गिरिराज सेवा समिति का जत्था वृंदावन दर्शन हेतु रवाना, गोवर्धन...

बिल्सी से गिरिराज सेवा समिति का जत्था वृंदावन दर्शन हेतु रवाना, गोवर्धन परिक्रमा भी करेगा,

बिल्सी। नगर की श्री गिरिराज जी सेवा समिति का एक जत्था आज दोपहर वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन एवं गोवर्धन परिक्रमा के लिए श्रद्धा के साथ रवाना हुआ।

समिति के सदस्य दीपक माहेश्वरी उर्फ बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति का जत्था प्रत्येक माह के अंतिम गुरुवार को नियमित रूप से वृंदावन दर्शन और परिक्रमा हेतु जाता है। इसी परंपरा के तहत आज भी जत्था शाम को श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करेगा और रात्रि में गोवर्धन परिक्रमा करेगा। इसके बाद शुक्रवार सुबह जत्था बिल्सी वापस लौटेगा।

इस धार्मिक यात्रा में समिति सदस्य निशांत माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, नवल माहेश्वरी, चेतन माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी, अनुज सोमानी, दिनेश सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए हैं।समिति के सदस्यों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था, सेवा भावना और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here