होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:स्पीड ब्रेकर बना महिला की मौत का कारण, खितौरा देवी मां की...

बिल्सी:स्पीड ब्रेकर बना महिला की मौत का कारण, खितौरा देवी मां की जात कर लौट रही महिला की स्पीड ब्रेकर पर मोटरसाईकिल उछलने से गिरकर हुई मौत,

बिल्सी (बदायूं) खितौरा देवी मां के दर्शनों से लौटते वक्त सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 60 वर्षीय महिला की ब्रेन हैमरेज से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक पर बैठी महिला स्पीड ब्रेकर पर उछलकर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला संख्या-6 निवासी अशोक बाबू सोमवार सुबह अपनी पत्नी राजबाला (60) को बाइक पर बिठाकर ग्राम खितौरा स्थित देवी मां की जात कराने ले गए थे। जात पूर्ण करने के बाद दोनों सुबह करीब 10 बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

जैसे ही वे बरनी-खितौरा मार्ग पर पहुंचे, वहां बने एक बड़े स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल गई और पीछे बैठी राजबाला असंतुलित होकर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी स्थिति बिगड़ने लगी।

परिजनों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आस्था भरी यात्रा का दुखद अंत, नगर में शोक

राजबाला देवी मां की जात करके लौट रही थीं, ऐसे में यह आस्था भरी यात्रा का इस तरह दुखद अंत होना पूरे नगर में शोक का विषय बन गया है। मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सड़क पर बना स्पीड ब्रेकर बना हादसे का मुख्य कारण

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरनी-खितौरा रोड पर स्पीड ब्रेकर बिना संकेतक और ऊंचा बना हुआ है, जिस कारण पहले भी कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से इस रोड पर बेहतर संकेतक और ब्रेकर को समतल करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।स्वदेश केसरी परिवार ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here