दिल्ली। शालीमार बाग स्थित वार्ष्णेय भवन में आज श्री वार्ष्णेय महिला सभा दिल्ली के वार्षिक उत्सव समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर महासभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री श्यामाचरण वार्ष्णेय (उझानी) की पुण्य स्मृति में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सजातीय समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद तीज महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं और युवतियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्य और तीज के पारंपरिक गीतों से समां बांध दिया।

समारोह की खास बात रही — समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाना। महिला सभा ने श्यामाचरण वार्ष्णेय की स्मृति में उन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जिससे उपस्थित समाजजनों ने स्व. श्यामाचरण के समाजसेवी योगदान को याद किया।

सभा की संरक्षिका सुमन वार्ष्णेय ने अपने उद्बोधन में कहा, “समाज के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है, और ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और जागरूकता को बल मिलता है।”

इस अवसर पर संरक्षिका दिव्या वार्ष्णेय, प्रधान रंजना वार्ष्णेय, महामंत्री तृप्ति गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रीति गुप्ता और मनोज गुप्ता ने मंच संचालन व व्यवस्था संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। आयोजकों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाज बंधुओं का हृदय से आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here