संभल।सरायतरीन क्षेत्र में बहजोई-संभल हाईवे पर मंगलवार को हुए भीषण हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्री को जानलेवा चोटें आईं। इस हादसे में 19 वर्षीय बेटी खुशी आर्य की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता रुपेश आर्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सरायतरीन कस्बे के व्यापारी रुपेश आर्य अपनी बेटी खुशी को परीक्षा दिलाकर स्कूटी से सरायतरीन लौट रहे थे। घुरेटा गांव के पास सड़क पर पड़ी बजरी से स्कूटी फिसल गई, और दोनों गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने सड़क पर गिरी बेटी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डंपर की तलाश शुरू कर दी है, वहीं घायल पिता को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
इस दुखद घटना पर वार्ष्णेय समाज बिल्सी एवं वार्ष्णेय समाज के गल्ला व्यापारी प्रवीण वार्ष्णेय नवरत्न वार्ष्णेय डॉ उमेंद्र गुप्ता मनोज वार्ष्णेय सुरेश बाबू वार्ष्णेय डीके गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय निपुण वार्ष्णेय सक्षम वार्ष्णेय विपिन वार्ष्णेय राजीव वार्ष्णेय, ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार को धैर्य रखना की कामना की है गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रशासन से दोषी डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि सड़क पर छोड़ी गई निर्माण सामग्री और बेकाबू वाहनों की लापरवाही कितनी जानलेवा साबित हो रही है।


























