बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर 8 से एक सप्ताह पूर्व बहला-फुसलाकर भगाई गई नाबालिग युवती को पुलिस ने शुक्रवार को नरैनी चौराहे से बने यात्री शेड से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस दौरान आरोपी युवक शाहरुख पुत्र निसार निवासी दिधौनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला अब लव जिहाद के संभावित एंगल से भी चर्चा में है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जुलाई को सुनील कुमार ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी थी। इस पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 बजे नाबालिग को आरोपी शाहरुख के साथ बरामद किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जबकि नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।
घटना के बाद से नगर में लव जिहाद को लेकर बहस तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि पुलिस को मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई उजागर करनी चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है।


























