बिल्सी के बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों, शिक्षकों व स्टाफ ने नीम, पीपल, अमरूद, गुलमोहर आदि पौधे लगाए।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। एमडी राहुल कुमार सिंह व प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने भी पेड़ों की भूमिका को जीवन से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि हर वर्ष वृक्षारोपण करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here