होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी के कार्तिक वार्ष्णेय ने नीट 2025 में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया...

बिल्सी के कार्तिक वार्ष्णेय ने नीट 2025 में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया नगर का मान, MBBS में मिली सफलता

बिल्सी (बदायूं) – नगर के मोहल्ला नंबर दो निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी चंद्रगोपाल वार्ष्णेय के पुत्र कार्तिक वार्ष्णेय ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2025 में 720 में से 546 अंक प्राप्त कर नगर का नाम गौरवान्वित किया है। कार्तिक ने MBBS के लिए क्वालीफाई कर लिया है और ऑल इंडिया रैंक 14,309 मे से 1,554वीं रैंक अर्जित की है।

कार्तिक ने दिल्ली में रहकर अपनी तैयारी की और कठोर परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता से परिवार, शिक्षक वर्ग, और नगरवासियों में गौरव और प्रसन्नता की लहर है। कार्तिक की इस उपलब्धि को लेकर मोहल्ले और नगर भर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

नगर के लोगों ने कार्तिक को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कार्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि वह आगे चलकर एक ईमानदार और सेवाभावी चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं।

नगर में प्रतिभाओं की लंबी श्रृंखला में कार्तिक ने एक और प्रेरणादायक अध्याय जोड़ा है। उनकी इस सफलता से विशेष रूप से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी कि लक्ष्य अगर स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार, तो सफलता निश्चित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here