फैजगंज बेंहटा (बदायूं)। थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा धन्यावली मोड़ पर हुआ, जहां बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी 19 वर्षीय नंदकिशोर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, नंदकिशोर अपनी बहन कलावती के घर जा रहे थे। वह वाहन से उतरकर बिसौली कोतवाली के गांव गंगोली की ओर पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here